करीना कपूर को कभी भी सैफ अली खान की दीपिका पादुकोण से बढ़ती नजदीकियां पसंद नहीं रहीं। इसके बावजूद सैफ ने दीपिका के साथ 'लव आज कल' और 'कॉकटेल' फिल्म की है। यह दोनों जल्द ही फिल्म 'रेस 2' में दिखेंगे। अब करीना सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि बीवी भी बन चुकी हैं। वह अब इस बात पर तहकीकात करने लगी हैं कि कि सैफ किस हीरोईन के साथ फिल्म कर रहे हैं।
सुनने में आया है कि करीना को सैफ का दीपिका के साथ फिल्म करना रास नहीं आ रहा है। सैफ की नयी फिल्म 'रेस 2' में दीपिका पादुकोण को करीना जैसा लुक दिया गया है और प्रियंका चोपड़ा की तरह स्टाइल। कभी दिल्ली की छोरी तो कभी गोवा की गोरी, कभी शातिर तो कभी खतरनाक। दीपिका पादुकोण के इस जलवे से करीना को काफी टेंशन हो गयी है।
करीना की एक चिंता यह भी है कि 'रेस 2' में दीपिका को काफी ग्लैमरस और बोल्ड रूप दिया जा रहा है और एक बार फिर से दीपिका को सैफ के साथ काफी वक्त बिताने का समय मिल गया है। टर्की के खूबसूरत लोकेशन में रेस 2 की शूटिंग चल रही है। यही वजह है कि करीना की भौंवे तन गयी हैं और वे लगातार अपने खूफिया सूत्रों से सैफ की रुटीन का पल पल का खबर रख रही हैं।