फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन कहता है मैं किस नहीं करूंगीः करीना

Sat, 26 Oct 2013 12:49 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर ने स्पष्ट किया है कि किस करने की शर्त यही है कि वे कहानी का हिस्सा हों। अगर किसी स्टोरी में लवमेकिंग सीन हैं और वे कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं, तो वे जरूर करेंगी। भला उन्हें ऐसा करने से कौन रोक सकता है?
विज्ञापन


हां, वे इस बात का जरूर खयाल रखेंगी कि उनका कोई भी सीन वल्गर न लगे। इधर करीना के बारे में यह बात फैली हुई थी कि वे किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले लव मेकिंग सीन या किसिंग सीन न करने की शर्त रख देती हैं।

इस तरह की शर्त से निर्माता और निर्देशक दिक्कत महसूस करते हैं और उनसे दूरी बना लेते हैं। लेकिन करीना ने इस बात को कोरी अफवाह बताया है कि वे अपनी फिल्मों के कॉन्ट्रेक्ट साइन करते समय किसिंग सीन या लवमेकिंग सीन नहीं करने की शर्त रखती हैं।
विज्ञापन


करीना का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारी कभी नहीं भूलतीं। आखिर वे एक कलाकार हैं और उनका काम अपने दर्शकों का मनोरंजन करना है। उन्हें लगेगा कि किसिंग सीन करना है, तो वे जरूर करेंगी।

करीना का यहां तक कहना है कि उन्हें आइटम सौंग करने से भी कोई दिक्कत नहीं है। वे संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन की फिल्म गब्बर में एक आइटम करने जा रही हैं।

इस फिल्म की सह निर्माता शबीना खान हैं। इस बारे में करीना का कहना है कि शबीना उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और वे दोस्ती निभाने में यकीन करती हैं।

बता दें कि इन दिनों करीना कपूर दो फिल्मों गोरी तेरे प्यार में और शुद्धि में काम कर रही हैं। गोरी तेरे प्यार में वे इमरान खान के अपोजिट हैं, तो शुद्धि में ऋतिक रोशन उनके हीरो हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें