करीना कपूर ने सैफ अली खान के बच्चों को लेकर पहली बार कुछ कहा है। अभी तक उन्होंने इस पर चुप्पी ही साध रखी थी।
करीना कपूर का कहना है कि मुझे सैफ अली खान की पहली बीवी से हुए बच्चों से कोई दिक्कत नहीं है। उलटे मेरे उनके साथ बहुत ही अच्छे संबंध हैं।
करीना कपूर ने कहा कि उनके पति सैफ अली खान के बच्चों सारा व इब्राहिम के साथ उनका अच्छा संबंध है। करीना कहती हैं वह सैफ के बच्चों की अच्छी मित्र हैं।
मालूम हो कि सैफ और करीना ने 2012 में शादी की थी। करीना की यह पहली शादी थी जबकि सैफ इसके पूर्व एक शादी कर चुके थे।
सैफ की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। अमृता से उन्हें दो बच्चे थे। इन बच्चों से रिश्ते पर करीना ने कहा कि सारा और इब्राहिम के साथ मेरा रिश्ता वैसा ही है जैसा कि होना चाहिए।
करीना कपूर फिलहाल खुद के बच्चे होने की संभावना से इंकार कर रही हैँ। वह अभी बच्चे नहीं चाहती हैं।