अमिताभ बच्चन की दीवाली पार्टी में पति पत्नी और वो के कॉम्बीनेशन का अनोखा नजारा देखने को मिला। जब अक्षय की पूर्व प्रेमिका और पत्नी में गजब का दोस्ताना नजर आया।
मुंबई में अमिताभ बच्चन ने अपने घर जलसा पर दीवाली पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पंहुचे। इसी पार्टी में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ आईं।
लोग तब हैरान हो गए जब उन्होंने एक ही मेज पर ट्विंकल और शिल्पा को साथ प्लेइंग कार्डस खेलते देखा। गौरतलब है कि अक्षय का शिल्पा से लंबे समय तक अफेयर चला था
लेकिन बाद में अक्की ने शिल्पा का दिल तोड़ दिया और ट्विंकल से शादी कर ली। तब से इन अभिनेत्रियों के संबंध भी काफी बिगड़ गए थे।
लेकिन पार्टी के इस नजारे ने जता दिया कि अब वक्त आगे बढ़ गया है और ट्विंकल के साथ शिल्पा भी अपनी गृहस्थी में रम गई हैं और दोनों ने पुरानी बातों को भुलाते हुए दोस्ती का रास्ता अपना लिया है।