फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी ने करीना से किया ये कैसा बर्ताव?

Thu, 24 Oct 2013 03:40 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी फिल्म में करीना कपूर काम करना चाह रही हैं, लेकिन डायरेक्टर उनकी जगह किसी नई हीरोइन को लेने की सोच रहा है। है ना हैरत में डालनेवाली बात!
विज्ञापन


रोहित शेट्टी को अपनी सुपरहिट फिल्म सिंघम का सीक्वल सिंघम 2 की घोषणा किए हुए काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस फिल्म की शुरूआत भी नहीं की है। हां, कुछ समय पहले उन्होंने करीना कपूर से जरूर बात की थी कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी बनाई जाएगी।

लेकिन इधर वे तब भौंचक रह गईं, जब रोहित ने उन्हें जानकारी दी कि सिंघम 2 में उन्हें नहीं लिया जा रहा है। उनकी जगह किसी नई हीरोइन को लेने पर विचार हो रहा है। बेबो तो इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार ही बैठी थीं, लेकिन डायरेक्टर है कि उनसे कन्नी काट रहा है। इतनी बड़ी हीरोइन के साथ यह कैसा बर्ताव?
विज्ञापन


असल में करीना का बड़ी हीरोइन होना ही उन्हें सिंघम 2 से अलग कर रहा है। बात यह है कि सिंघम 2 में हीरो का काम ज्यादा है और हीरोइन का काफी कम। सूत्रों की मानें, तो रोहित नहीं चाहते कि करीना जैसी एक्ट्रेस को छोटे किरदार में लिया जाए।


खुद रोहित का कहना है कि करीना उनकी फेवरेट हीरोइन तो हैं ही, अच्छी दोस्त भी हैं। वे उनका सही उपयोग करना चाहेंगे। भविष्य में उनके साथ काम करने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें