क्या 'किंग' में नजर आएंगी करीना कपूर?
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अगली फिल्म 'किंग' का पहला गाना भी रिलीज किया गया। इस बीच शाहरुख को विश करते हुए करीना कपूर ने भी फिल्म से जुड़ा एक खास नोट शेयर किया है।
करीना की पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान
शाहरुख के जन्मदिन पर करीना ने एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें एक्टर्स की परछाई नजर आ रही है और वे डांस फ्लॉर पर नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा। करीना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे किंग। आप हमेशा दिलों पर राज करते रहें। आओ साथ में डांस करते हैं। 24-12-26- इस पल का बेसब्री से इंतजार है।'
अब फैंस उनकी पोस्ट को शाहरुख की अगली फिल्म किंग से जोड़कर देख रहे हैं और ये कयास लगाए जा रहे हैं कि करीना इस फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि एक्ट्रेस और किंग की टीम की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
देखें पोस्ट-