फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण 9: 16 साल बाद शो में लौटे करीना-सैफ, नए एपिसोड में मिलेगा हंसी और ह्यूमर का तड़का; देखें प्रोमो

Mon, 02 Nov 2026 05:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'कॉफी विद करण 9' के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है।  
  • इस बार काउच पर बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान नजर आने वाली है। 
  • शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों करण जौहर के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
कॉफी विद करण में नजर आएंगे करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर खान और सैफ अली खान शो 'कॉफी विद करण 9' में 16 साल बाद वापसी कर रहे हैं। इस एपिसोड का प्रोमो भी सामने आया है। प्रोमो में करीना का बेबाक अंदाज और सैफ का मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर देखने को मिल रहा है। वहीं करीना कपूर भी करण जौहर की टांग खींचती नजर आ रही हैं। जानिए शो में क्या होगा खास। 
विज्ञापन


'कॉफी विद करण 9' के चौथे एपिसोड में आएंगे करीना-सैफ
शो के नए प्रोमो में करण जौहर करीना और सैफ का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। करण जब बताते हैं कि यह शो का आखिरी सीजन है, तो करीना मजेदार अंदाज में कहती हैं, 'मैं बहुत खुश और राहत महसूस कर रही हूं। क्योंकि अब हमें बार-बार 'कॉफी विद करण' में नहीं आना पड़ेगा।'

वहीं, सैफ भी पीछे नहीं रहते। वह कहते हैं कि उन्हें शो में साइडकास्ट जैसा फील हो रहा है। उनकी इस बात पर करण भी हंसने लगते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कॉफी विद करण में नजर आएंगे करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करीना ने किसे बताया बॉलीवुड की नंबर 1 एक्ट्रेस?
प्रोमो में करण करीना से पूछते हैं कि उनके हिसाब से इस समय बॉलीवुड की नंबर 1 अभिनेत्री कौन है? इस पर करीना बिना देर किए जवाब देती हैं, 'जो आपके सामने बैठी है।'

करीना का यह जवाब सुनकर सैफ भी मजाक करने लगते हैं। वह कहते हैं, 'आप दूसरे लोगों की तारीफ भी कर सकती हैं।' दोनों की यह मजेदार बातचीत प्रोमो में काफी दिलचस्प लग रही है।

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ: दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे सिंगर, प्रकृति के करीब सुकून के पल बिताते आए नजर

शो के एक सेगमेंट में करण करीना और सैफ से 'K' अक्षर से शुरू होने वाली अभिनेत्रियों के नाम पूछते हैं। इस दौरान सैफ कविता का नाम लेते हैं और कहते हैं कि कोई तो इस नाम की एक्ट्रेस होगी ही। उनका ये जवाब सबको हंसने पर मजबूर कर देता है। 

प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। 

देखें प्रोमो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें