मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के नक्शे कदम पर चलकर अपना नाम बदलेंगी। नीतू कपूर ने शादी के बाद अपने नाम को नीतू सिंह से बदलकर नीतू कपूर कर लिया था। वहीं, अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि आलिया भी शादी के बाद अपना नाम में कपूर जोड़ लेंगी। वह अपने नाम को आलिया भट्ट कपूर कर लेंगी।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
वहीं, यह भी खबरें आ रही हैं कि आलिया के नाम बदलने को लेकर रणबीर कपूर का नजरिया अलग है। एक तरफ जहां आलिया शादी के बाद कपूर सरनेम लगाने के लिए तैयार हैं, तो वहीं रणबीर का मानना है कि वह अपने नाम को वैसे ही रहने दें।
बता दें कि रणबीर और आलिया काफी साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों आज पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। अपनी शादी के लिए दोनों ने सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किए हैं, जिसकी वजह से फैंस को उनकी झलक नहीं मिल पाएगी। वहीं, परिवार और करीबी दोस्त कपल की शादी में शामिल होने के लिए वास्तु भवन पहुंच रहे हैं।