करीना कपूर और शाहिद कपूर के अफेयर का किस्सा अब काफी पुराना हो गया है। अब दोनों अपनी-अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। लेकिन हाल ही में करीना और शाहिद का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपको भी यकीन हो जाएगा कि दोनों के बीच का प्यार बहुत गहरा था।
जी हां, इस वीडियो में शाहिद और करीना ही नहीं बल्कि दबंग खान और जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं। ये एक अवॉर्ड शो का फंक्शन है जिसमें करीना कपूर, सलमान खान और जॉन अब्राहम परफॉर्मेंस दे रहे थे। इस परफॉर्मेंस के दौरान जॉन और सलमान करीना को शादी के लिए प्रपोज करते हैं।