फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बनने के बाद करण जौहर हुए भावुक, कहा- 'दुआओं में उस मां को हमेशा याद रखूंगा'

Sun, 05 Mar 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
करण्‍ा जाैहर
विज्ञापन
बॉलीवुड के सक्सेस फिल्म मेकर्स में शुमार करण जौहर जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण 7 फरवरी को सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। हाल ही में उन्होंने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाया जिससे ये खबर मीडिया में आ गई। 
विज्ञापन


खबर सामने आने के बाद करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ओपन लेटर लिखा। इस खत में उन्होंने कहा, 'मेरी लाइफ में रूही और यश की एंट्री हो गई है और अब ये दोनों मेरी जिंदगी बन गए हैं। इसके लिए मैं मेडिकल साइंस का शुक्रिया कहना चाहूंगा। मेरे लिए ये बहुत भावुक लम्हा है। अब मेरी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।'

करण आगे कहते हैं, 'मैं अपने बच्चों को पालने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हूं। मैं उन्हें बेपनाह प्यार दूंगा और उनकी देखभाल करूंगा। अब मेरे लिए ये दोनों बच्चे मेरे काम से ज्यादा जरूरी हो गए हैं। मैं एक बहुत अच्छी मां बनकर दिखाऊंगा।' करण ने उस मां को भी धन्यवाद कहा जिन्होंने इन दोनों बच्चों को जन्म दिया है। 
विज्ञापन


करण ने मां का नाम लिए बिना कहा, 'लंबे समय से मैं पैरेंट बनने का सपना देख रहा था और उस मां ने मेरे सपने को पूरा कर दिया। मैं उनको हमेशा अपनी दुआओ में याद रखूंगा।' साथ ही करण ने डॉ जतिन शाह को भी थैंक्स कहा। डॉ जतिन ने ही करण के दोनों बच्चों की डिलीवरी की है। 
विज्ञापन

  pic.twitter.com/OyGb4SnwId — Karan Johar (@karanjohar) March 5, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें