90 के दशक में फिल्म 'मोहरा' के गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' ने खूब धमाल मचाया था और अब इस गाने को नई धुन में पिरोकर फिर से पेश किया है। ये नया गाना फिल्म 'मशीन' का हिस्सा है जिसके जरिए निर्देशक मस्तान के बेटे मुस्तफा डेब्यू कर रहे हैं। इस गाने का पहला टीजर आउट हो गया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। जहां ओरिजनल गाना अक्षय कुमार, रवीना टंडन और परेश रावल पर फिल्माया गया था वहीं इस गाने में मुस्तफा और कियारा आडवाणी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
देखिए 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' का टीजर -
बता दें कि इस फिल्म के लिए मुस्तफा ने तकरीबन 70 किलो वजन घटाया है और डांस की ट्रेनिंग भी ली है। कहा जा रहा है कि इस गाने को अक्षय कुमार 6 मार्च को मुंबई में लॉन्च करेंगे।