फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने अपने नाम की 2016 की दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यौहारों पर फिल्म का रिलीज होना उसे फायदा पहुंचाता है। फेस्टिव सीजन में अक्सर फिल्में अच्छा बिजनेस कर लेती हैं। इसीलिए हर फिल्म निर्माता त्यौहारों के मौके पर ही फिल्म रिलीज करना चाह रहा है।
विज्ञापन


अब करण जौहर ने कहा है कि वो अगले साल दिवाली पर उनके निर्देशन में बन रही 'ए दिल है मुश्किल' रिलीज होगी। दिवाली 2016 के लिए अपनी फिल्म के नाम की घोषणा कर करण 2016 में दिवाली के मौके को अपने नाम पर अभी से बुक कर लेना चाहते हैं।

'ए दिल है मुश्किल' में रणवीर कपूर, ऐशवर्या राय और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। करण जौहर ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है।

ये है करण जौहर का ट्वीट My next directorial film #Aedilhaimushkil starring Ranbir,Anushka and Aishwariya will release Diwali 2016...@AeDilHaiMushkil @foxstarhindi — Karan Johar (@karanjohar) July 6, 2015
विज्ञापन

विज्ञापन

अगले तीन साल के लिए तय हो चुकी हैं त्यौहारों पर रिलीज होने वाली फिल्में

इस साल ईद पर सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हो रही है। पिछले कई साल से सलमान की फिल्म ईद पर जबर्दस्त सफलता हासिल करती रही हैं। इसलिए सलमान अगले साल भी ईद पर अपनी फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज की घोषणा कर चुके हैं।

अगले साल ही ईद पर शाहरुख भी अपनी फिल्म 'रईस' को रिलीज करने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भिडेंगी। सलमान खान तो 2017 में ईद पर 'दबंग-3' की भी घोषणा कर चुके हैं।

इस साल दिवाली पर सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज हो रही है और अगले साल करण जौहर ने अपनी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' की घोषणा कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें