फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWK 8: धर्मेंद्र को किसिंग सीन सुनाने में करण को आ रही थी शर्म, अभिनेता की इस बात ने निर्माता को किया हैरान

Thu, 02 Nov 2023 12:55 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करण जौहर, धर्मेंद्र - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता करण जौहर अपने चैट शो को लकेर सुर्खियों में हैं। इस शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आएं थे। वहीं, 'कॉफी विद करण' का दूसरा एपिसोड सामने आया है, जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल ने हिस्सा लिया। इस एपिसोड में करण जौहर ने देओल परिवार की सफलता के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने धर्मेंद्र के शबाना आजमी को किस करने के सीने को लेकर भी कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


किसिंग सीन सुनाने में करण को आ गई थी शर्म
'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर ने कहा कि जब धर्मेंद्र को यह सीन करने के लिए बताया तो वह खुद शरमा गये थे। करण जौहर कहते हैं, 'जब मैंने उन्हें यह सुनाया, तो मैं थोड़ा शरमा गया था और यह सीन बताते हुए बेहद अजीब लग रहा था, क्योंकि वह सीनियर अभिनेता हैं। धर्मेंद्र जी के लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है।'

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: फराह खान ने किंग खान को स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश, स्पेशल नोट लिख कही यह बात
विज्ञापन



धर्मेंद्र ने जवाब में कही थीं यह बात
करण जौहर ने कहा कि जब दिग्गज अभिनेता को वह सीन सुनायातो उन्होंने काफी नॉर्मल प्रतिक्रिया दी थी। धर्मेंद्र के जवाब से वह खुद हैरान रह गए थे। करण ने बताया कि उनका जवाब सुन मैं हैरान रह गया था। उन्होंने कहा तो समस्या क्या है? मैंने ऐसा कई बार किया है और अब भी कर सकता हूं। करण ने कहा कि दोनों दिग्गज कलाकार ने सीन को लेकर अपना बेस्ट दिया था और इसके आस-पास मौजूद बाकी सभी लोगों ने उनसे ज्यादा आनंद लिया, क्योंकि वे सच्चे कलाकार हैं।
विज्ञापन


किसिंग सीन पर बॉबी और सनी ने दी प्रतिक्रिया
बॉबी देओल ने शो में करण जौहर से बात करते हुए कहा, 'उन्हें यह किरदार अपने पिता के रूप में जादुई लगा। हम लोग मजाक करते रहते हैं कि पापा किस भी कर लेते हैं, लेकिन सब लोग बोलते हैं वह बहुत प्यारे हैं।' बॉबी ने धर्मेंद्र के अभिनय की सराहना की और कहा, 'अगर मेरे पिता की भूमिका कोई और अभिनेता निभाता तो यह काम नहीं करता।' वहीं, जब करण जौहर ने सनी देओल से पूछा कि उनकी इस पर क्या प्रतिक्रिया है। गदर 2 अभिनेता ने कहा, 'मेरे पिताजी जो चाहें कर सकते हैं।'

यह भी पढ़ें: Matthew Perry: नशीले पदार्थों के ओवरडोज से नहीं गई मैथ्यू पेरी की जान, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें