फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: कंगना के बाद अंकिता लोखंडे के समर्थन में आए करण जौहर, विक्की जैन से कहा- पति होने का फर्ज निभाइए

Sat, 13 Jan 2024 01:18 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला

सार

बिग बॉस 17 के आने वाले 'वीकेंड का वार' के प्रमोशन में बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक करण जौहर शो में दिखाई देने वाले हैं, जहां वे अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन से उनकी मां के व्यवहार के बारे में सवाल करेंगे।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, लेकिन शो में हो रहे हंगामे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इन दिनों हर तरफ मुनव्वर फारूकी और आयशा खान के झगड़े तो अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन में बढ़ रहीं दूरियां चर्चा का सबब बना हुआ है। 'बिग बॉस 17' का यह सप्ताह घर के प्रतियोगियों के परिवार वालों के नाम रहा। जब से 'फैमली वीक' में अंकिता की सासु मां आकर गई हैं, लोग सिर्फ उन्हीं की बातें कर रहे हैं। दर्शक ही नहीं बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी उस एपिसोड के बाद अंकिता लोखंडे के समर्थन में आ गए हैं। इसी क्रम में 'बिग बॉस 17' के नए प्रोमो में करण जौहर भी अंकिता के समर्थन में दिखाई दिए। 
विज्ञापन


विक्की से पूछे सवाल 
आने वाले 'वीकेंड का वार' के प्रमोशन में बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक करण जौहर शो में दिखाई देने वाले हैं, जहां वे अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन से उनकी मां के व्यवहार के बारे में सवाल करेंगे। करण कहते हैं, 'विक्की एक पति होने के नाते आपको अंकिता के पीछे खड़े रहना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आपको आपकी मां के खिलाफ कुछ बोलना चाहिए था। मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि आप जाते और अपनी पत्नी से पूछते, अंकिता क्या हुआ है।'

विक्रांत मैसी ने पत्नी के साथ साझा की प्यारी तस्वीर

विक्की ने कही यह बात
करण जौहर के सवालों को सुनकर विक्की जैन प्रोमो में काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। शो के अगले हिस्से में विक्की अंकिता को बिठाकर उनसे पूछते हैं, 'क्या हुआ था?' इस सवाल के जवाब में अंकिता कहती नजर आती हैं, 'जब आपकी मां आई थीं, तब उन्होंने बताया था कि आपके पापा ने मेरी मम्मी को कॉल किया था, उस चप्पल वाले झगड़े के बाद।' इस पर विक्की कहते हैं, 'अगर आपके पापा होते, तब वे क्या करते।' अंकिता इस बात पर चुप हो जाती हैं। 

अभिषेक ने ईशा को कहे अपशब्द, भड़के विक्की-अंकिता

शो में अंकिता और विक्की का रिश्ता 
विज्ञापन

'बिग बॉस 17' जब से शुरू हुआ है, तब से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा है। लोगों को उनके प्यार भरे नोंक-झोंक काफी पसंद आ रही हैं, लेकिन इन दिनों दोनों के बीच गलतफहमियां काफी बढ़ गई हैं। विक्की जैन की मां मीडिया में अंकिता लोखंडे के खिलाफ काफी कुछ बोलती नजर आ रही हैं और इन सब बातों की वजह से लोगों को लगने लगा है कि अंकिता और विक्की के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें