फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: अनुराग ने संदीप रेड्डी से की मुलाकात, पोस्ट साझा कर 'एनिमल' निर्देशक की तारीफों के बांधे पुल

Sat, 13 Jan 2024 12:21 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संदीप रेड्डी वांगा, अनुराग कश्यप - फोटो : social media
विज्ञापन
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। निर्देशक किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिन निर्माता अनुराग कश्यप, संदीप रेड्डी से मिलने पहुंचे थे। अनुराग ने निर्देशक के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों के साथ अनुराग कश्यप ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने 'एनिमल' फिल्म की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर कही यह बात 
अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से संदीप रेड्डी के साथ तस्वीर साझा की। तस्वीरों में अनुराग मुस्कुराते हुए संदीप के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक शानदार शाम रही। फिल्म निर्देशक को इस समय सबसे ज्यादा गलत समझा गया, आलोचना की गई और निंदा की गई। हालांकि, वे मेरे लिए सबसे ईमानदार और अच्छे इंसान हैं।'



यह भी पढ़ें: रियल लाइफ हीरो के किरदार ही क्यों निभाते हैं सिद्धार्थ? अभिनेता ने खुद बताई वजह
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी गेम चेंजर 
उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि कोई उनके या उनकी फिल्म के बारे में क्या सोचता है। मैं उनसे मिलना चाहता था। मैं उनसे मिलकर उनकी फिल्म के बारे में कुछ सवाल पूछना चाहता था। मैंने उस फिल्म के बारे में पूछा, जो मैंने वास्तव में दो बार देखी थी।' अनुराग ने कहा, 'मुझे 'एनिमल' को पहली बार देखे हुए 40 दिन हो गए हैं और दूसरी बार इसे देखे हुए 22 दिन हो गए हैं। यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी गेम चेंजर फिल्म है।'
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया   
अनुराग कश्यप की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'वाह, मेरे लिए इसे पढ़ना मुश्किल था।' वहीं, दुसरे ने लिखा, 'आप सचमुच खो गए हैं।' एक अन्य ने कहा, 'मैं आपसे बहुत निराश हूं, आप ऐसी फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं, जो एक महिला को अमानवीय बनाती है।' इस तरह के ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि, रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' वर्ष 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही।

यह भी पढ़ें: Prabha Atre Passed Away: नहीं रहीं मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें