फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर को पसंद आया नयनतारा का नया गाना, ट्वीट कर जाहिर की फिल्म देखने की इच्छा

Mon, 20 Aug 2018 12:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नयनतारा
विज्ञापन

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म कोलामावु कोकिला को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का गाना ‘कल्याणा वायासु’ पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। हाल ही में रिलीज हुआ नयनतारा का एक प्रमोशनल वीडियो गन-इन-कढ़ाल किसी और को नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर को पसंद आया है।

विज्ञापन


करण जौहर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा- इस गाने को देखने के बाद में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हूं। इस फिल्म के गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। बता दें नयनतारा की इस फिल्म के ट्रेलर ने सबको सरप्राइज करके रख दिया था। इस फिल्म में सीधी-सादी दिखने वाली कोकिला उर्फ नयनतारा ड्रग डीलर निकलती है।



इस तमिल फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया हैं। नेल्सन की ये डेब्यू फिल्म है। नयनतारा ने 2003-04 में मलयालम सिनेमा के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें