फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों से वक्त निकालकर रानी मुखर्जी करना चाहती हैं दूसरों की मदद

Sun, 19 Aug 2018 10:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rani Mukerji
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री होने के बावजूद रानी मुखर्जी ने खुद को सामाजिक कार्यों से भी जोड़ रखा है। उन्हें सामाजिक भलाई के काम में शामिल होने से संतुष्टि मिलती है। लेकिन वह यह भी मानती हैं कि समाज को सुधारने की जिम्मेदारी केवल शक्तिशाली पदों पर बैठे हुए लोगों की नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति की है। उनका मानना है कि मदद करने का काम सिर्फ कलाकारों और उद्योगपतियों तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘करिअर के अलावा जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी बहुत महत्वपूर्ण है। दूसरों की सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। ऐसा करके हम दुनिया के सच्चे नागरिक बनते हैं।’

बताते चलें कि रानी को फिल्म हिचकी में उनके किरदार के लिए ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। उनका मानना है कि जब इस प्रकार की फिल्में पुरस्कार जीतती हैं तो इससे जागरूकता फैलती है।
विज्ञापन


हिचकी को रिलीज करते समय रानी ने कहा था कि अगर फिल्म सफल हुई तो वह फिल्में करने में लंबा अंतराल नहीं रखेंगी। यह पूछने पर कि पर्दे पर वह दोबारा कब नजर आएंगी, जवाब मिला कि बहुत जल्द। फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा की पत्नी रानी की एक बेटी आदिरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें