निर्माता करण जौहर का सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 8' दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन में करण ने सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्सों का खुलासा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 'कॉफी विद करण- 8' शो में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सनी देओल, बॉबी देओल, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने करण के शो की शोभा बढ़ाई थी। वहीं, अब शो के निर्माताओं ने इस सीजन के अंतिम एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें नए चेहरे देखने को मिले हैं।
शो का नया प्रोमो वीडियो जारी
करण जौहर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से 'काफी विद करण' के आठवें सीजन के अंतिम एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। नए प्रोमो वीडियो में कुशा कपिला, दानिश सैत, तन्मय भट्ट, सुमुखी सुरेश और ओरी 'कॉफी विद करण' के काउच की शोभा बढ़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में करण नए मेहमानों से दिलचस्प सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं, नए मेहमान 'कॉफी विद करण' के होस्ट के सवालों का मजाकिया अंदाज में कटाक्ष करते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अटल वाजपेयी का किरदार नहीं निभाना चाहते थे पंकज, अभिनेता ने खुद किया वजह का खुलासा
ओरी की डेटिंग लाइफ पर बड़ा खुलासा
प्रोमो वीडियो की शुरुआत कुशा कपिला के करण से सवाल पूछने से होती है, 'क्या आप कॉफी विद करण की शूटिंग के लिए अपने थेरेपी सत्र को मिस कर रहे हैं? वहीं, आगे शो के होस्ट ओरी की डेटिंग लाइफ के बारे में सवाल पूछते हैं। करण पूछते हैं कि क्या आप पांच लोगों को डेट कर रहे हैं? इसका जवाब देते हुए, ओरी कहते हैं, 'हां, मैं धोखा दे रहा हूं, इसलिए मैं धोखेबाज हूं' करण मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'तुम एक जिगर हो, और अब तुम एक धोखेबाज हो।' इसके अलावा, सुमुखी सुरेश शो के होस्ट से पूछती हुई दिखाई देती हैं कि इस बार शो इतना 'अच्छा' क्यों है? वहीं, तन्मय भट्ट भी करण के साथ बातचीत करते नजर आएं।
इस दिन जारी होगा प्रोमो
करण जौहर ने प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह सीजन ढेर सारे दिलचस्प खुलासों के साथ बढ़िया था।' उन्होंने आगे बताया, 'यह अंतिम एपिसोड हमारी स्पेशल जूरी के साथ पूरा किया जा रहा है, जो सोफे पर अपनी हिस्सेदारी देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। शो का ताजा एपिसोड हर गुरुवार आधी रात को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आता है।'
यह भी पढ़ें: Mahesh Babu: 'माइग्रेन होने लगा फिर...,' गुंटूर कारम में बीड़ी फूंक महेश बाबू का हो गया था हाल-बेहाल