फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा दिल कभी नहीं भूलेगा', करण ने मनाया 'ए दिल है मुश्किल' के नौ साल पूरे होने का जश्न; शेयर की तस्वीरें

Tue, 28 Oct 2025 11:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

9 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: करण जौहर ने आज अपनी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के नौ साल पूरे होने पर सोशल मीडिया हैंडल पर कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही करण ने फिल्म को लेकर एक भावुक नोट भी लिखा।
विज्ञापन
फिल्म ए दिल है मुश्किल - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 अक्तूबर 2016 में रिलीज हुई 'ए दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। यह करण जौहर की सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लेकर करण ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

करण जौहर का पोस्ट
करण जौहर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी निर्देशित फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के सेट की कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही करण ने कैप्शन में लिखा, 'एक दशक से एक साल कम और सच कहूं तो कल की ही बात लगती है, जब मैं शायद अपनी अब तक की सबसे खास फिल्म के सेट पर था...।'

करण ने फिल्म की सफलता के लिए फैंस का किया शुक्रिया
करण ने आगे लिखा, 'मैं जो कर रहा हूं उसे करने में बहुत रोमांचित था, ऐसे लोगों के साथ जो कलाकार के रूप में बेमिसाल थे - कलाकारों से लेकर क्रू तक। मेरा दिल इसे कभी नहीं भूलेगा। 'ऐ दिल है मुश्किल' को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रिया... अब तक इसमें जान और प्यार फूंकने के लिए!! #AeDilHaiMushkil #RanbirKapoor।'
विज्ञापन

फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के बारे में
'ए दिल है मुश्किल' का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'ऐ दिल है मुश्किल' 28 अक्तूबर 2016 को रिलीज हुई थी। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका लेखन, निर्देशन और निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने शेयर किया स्विट्जरलैंड का वीडियो, जहां 7 डिग्री तापमान में फिल्माए जा चुके हैं कई फिल्मों के गाने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें