अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने प्यारे देश भारत वापस जा रहा हूं, इसलिए अगले कुछ दिनों में स्विट्ज़रलैंड की बाकी तस्वीरें और वीडियो डालूंगा। ये जंगफ्राउ की बर्फीली चोटी की फोटो है। इसे यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माना जाता है। उन सभी भारतीय अभिनेत्रियों को सलाम, जिन्होंने -7 डिग्री ठंड में सिर्फ शिफॉन की साड़ी पहनकर यहां गाने फिल्माए। ये भी समर्पण है! मुझे पांच परतें कपड़े पहनकर भी वहां खड़े होने में मुश्किल हो रही है। जय हो #SwitzerlandDiaries #MagicOfIndianCinema।'
अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर को आखिरी बार उनकी निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में देखा गया था, जिसे क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई। अनुपम खेर ने 2002 में अपनी पहली फिल्म 'ओम जय जगदीश' के बाद 23 साल बाद 'तन्वी द ग्रेट' का निर्देशन किया। उन्होंने हाल ही में अपने अभिनय करियर के 41 साल पूरे किए हैं, जिसकी शुरुआत 25 मई 1984 को फिल्म 'सारांश' से हुई थी।
यह भी पढ़ें: अध्यात्म की ओर मनीषा कोइराला, गुरु मिंग्युर रिनपोछे के पहुंचीं आश्रम, जानना चाहती हैं जीवन का उद्देश्य