करण जौहर का सेलिब्रिटी चैट 'कॉफी विद करण 8' दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन में करण ने सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्सों का खुलासा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 'कॉफी विद करण- 8' के ओपनिंग एपिसोड में दीपिका और रणवीर ने करण के शो की शोभा बढ़ाई थी। वहीं, इसके बाद सनी देओल, बॉबी देओल, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सितारे दिलचस्प खुलासे करते नजर आएं। शो के होस्ट ने हाल ही में घोषणा की है कि उनका आठवां सीजन खत्म होने जा रहा है।
अंतिम एपिसोड होगा कॉफी अवार्ड्स
करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन खत्म होने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, 'सेलिब्रिटी चैट अब खत्म होने जा रहा है, हमारे सभी 12 एपिसोड टॉप पर रहे। अब हमारा अगला और अंतिम एपिसोड कॉफी अवार्ड्स होगा।'
यह भी पढ़ें: एक बार फिर अपने सिंहासन पर राज करने आईं हुमा कुरैशी, रिलीज हुआ 'महारानी 3' का दमदार टीजर
ये सितारे आए नजर
उन्होंने आगे कहा, 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन में हमने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सितारो से बातचीत की। वहीं, हालिया एपिसोड में बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो दिग्गज अभिनेत्रियां जीनत अमान और नीतू कपूर नजर आई थीं।'
करण जौहर का वर्कफ्रंट
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्माता ने सात साल बाद फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में, फिल्म निर्माता ने घोषणा की थी कि वह 'रॉकी और रानी' के बाद एक एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है। वहीं, करण ने सलमान खान के जन्मदिन पर उनके साथ फिल्म में काम करने का हिंट दिया था।
यह भी पढ़ें: Naqiah Haji Interview: बड़ा भाई बाल कलाकार, छोटी का छोटे परदे पर धमाका, नाकिया निभाने जा रहीं ‘शैतानी रस्में’