फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण अर्जुन के सिल्वर जुबली साल का जश्न शुरू, देखिए जब सलमान, शाहरुख के घर के बाहर हुआ हंगामा

Fri, 06 Dec 2019 10:58 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Karan Arjun - फोटो : Social Media
विज्ञापन

निर्माता निर्देशक राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन की रिलीज के 25 साल अगले महीने की 13 जनवरी को पूरे हो रहे हैं। लेकिन, सलमान खान और शाहरुख खान की इस सिल्वर जुबली फिल्म के सिल्वर जुबली साल का जश्न अभी से शुरू हो गया है। फिल्म करण अर्जुन के हिट गाने भंगड़ा पा ले के नाम से बन रही सनी कौशल और रुखसार की फिल्म के निर्माताओं ने इसी थीम पर अपनी फिल्म का प्रमोशन शुरू किया है।

विज्ञापन


फिल्म 'भांगड़ा पा ले' की टीम ने करण अर्जुन के 25 साल पूरे होने का जश्न शुरू करते हुए एक वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सनी कौशल और रुखसार ऑटो से बड़े-बड़े स्पीकर्स के साथ इन दोनों सितारों के घरों के सामने उतरते हैं और आवाज लगाकर दोनों सितारों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लगनी शुरू हो जाती है।

भारी भीड़ से घिरे शाहरुख और सलमान के घरों के सामने सनी और रुखसार ने इस वीडियो में जमकर हंगामा किया और थोड़ी ही देर में मुंबई पुलिस को भी इसकी खबर हो जाती है। इस वीडियो को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'करण और अर्जुन के आशीर्वादद से आ गए हैं जग्गी और सिम्मी। नई साल की शुरुआत होगी ढोल से...'भांगड़ा पा ले' 3 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन अभिनीत फिल्म 'भांगड़ा पा ले' का ट्रेलर कुछ समय पहले ही सामने आया है। इस फिल्म में सनी डबल रोल में हैं जिसमें वह युवा और बुजुर्ग दो किरदार निभा रहे हैं। रुखसार इस फिल्म हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की निर्देशक हैं, स्नेहा तौरानी।
विज्ञापन


सेक्रेड गेम्स 2 और बार्ड ऑफ ब्लड फ्लॉप होने के बाद नेटफ्लिक्स का घोस्ट स्टोरीज पर दांव, टीजर रिलीज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें