फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: छेड़छाड़ की घटनाओं पर रानी मुखर्जी बोलीं, 'हर औरत का दुर्गा होना जरूरी है'

Thu, 05 Dec 2019 09:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

13 दिसंबर 2019 को रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 रिलीज हो रही है। फिल्म के लिए रानी जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। ऐसे में रानी ने दिल्ली में अमर उजाला के एक कार्यक्रम में शिरकत की।  कार्यक्रम के दौरान रानी ने न सिर्फ फिल्म के बारे में खुलकर बात की बल्कि साथ ही साथ देश में सामने आ रहीं बलात्कार की घटनाओं पर भी अपने मन की बात कही।

विज्ञापन


कार्यक्रम में रानी ने बताया कि उनकी फिल्म मर्दानी 2, 2014 में आई मर्दानी से थोड़ी अलग है। मर्दानी 2 में किशोरियों के साथ हो रहे अपराध को दिखाया गया है। रानी ने कहा कि हर औरत का दुर्गा होना जरूरी है। अपने घर में हो रहे अपराधों को लेकर विरोध करना जरूरी है। छेड़छाड़ की घटनाओं को चुपचाप सहन नही करना चाहिए। उसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। इस दौरान रानी उन महिलाओं से भी मिलीं जो अलग- अलग क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। बता दें कि फिल्म मर्दानी 2 रानी एसपी शिवानी शिवाजी राव का किरदार निभा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें