फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala House: परी-राघव के रिश्ते का गवाह बनेगा कपूरथला हाउस, विवादों में भी रहा 400 साल पुराना यह किला

Sat, 13 May 2023 12:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने जा रहे हैं। आइए इस किले से जुड़ी कुछ अहम बातें और विवादों पर गौर फरमा लेते हैं। 
 
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के रिश्ते पर पक्की मुहर लग गई है। यह जोड़ा आज यानी 13 मई 2023 को सगाई करने जा रहा है। वहीं, इनकी सगाई का साक्षी दिल्ली का कपूरथला हाउस बनने वाला है। इस 400 पुराने किले में परिणीति और राघव एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए जीवनभर साथ रहने की शुरुआत करने जा रहे हैं। शाही किले को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तो आइए इस खास दिन पर इस किले से जुड़ी कुछ अहम बातें और विवाद जान लेते हैं। 

विज्ञापन

कपूरथला हाउस बनेगा सगाई का साक्षी

कपूरथला हाउस दिल्ली में कपूरथला के महाराजा का पूर्व निवास है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री का रिहायशी कपूरथला हाउस फिलहाल राज्य सरकार के अधीन है। इसी किले में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सगाई करने जा रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड गलियारे से लेकर राजनीतिक जगत के सितारे शिरकत करने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो, इस सगाई में तकरीबन 150 मेहमान मौजूद होंगे। 

विवादों से है कपूरथला हाउस का नाता

कपूरथला हाउस की बात करें तो, भारत सरकार द्वारा कपूरथला के स्वर्गीय महाराजा के इस आलीशान जायदाद को बेचने के अधिकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने 31 जुलाई, 2019 को खारिज कर दिया था। इसके फैसले में कोर्ट की ओर से कहा गया था कि मानसिंह रोड पर नंबर-3 की जायदाद को बेचा नहीं जा सकता, क्योंकि महाराजा ने इस प्रॉपर्टी को बेचने का अधिकार गंवा दिया है। आइए अब इस हाउस पर गहराए विवाद की जड़ के बारे में जान लेते हैं। 

Samantha: जब तीन साल बाद कोहली ने जड़ा था शतक, कुछ ऐसा था सामंथा का रिएक्शन, एक्ट्रैस ने खुद किया खुलासा

कैसे और कब गहराया विवाद

कपूरथला हाउस को 4 दिसंबर, 1950 को भारत सरकार के जरिए स्वर्गीय राधेश्याम मखनीलाल सेकसरिया से कब्जा लिया गया, जिन्होंने इसे कपूरथला रियासत के पूर्व शासक स्वर्गीय महाराजा परमजीत सिंह से 10 जनवरी, 1950 को 1.5 लाख रुपये की रजिस्टर्ड सेल डील के जरिए खरीदा था। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब सेकसरिया ने 1960 में जिला अदालत दिल्ली में अपनी जायदाद के हक के लिए मुकदमा दायर किया, जो 1967 में दिल्ली हाईकोर्ट में भेज दिया गया। मुकदमे के दौरान सेकसरिया का देहांत हो गया और उसके चार बच्चों को उसके कानूनी प्रतिनिधि के तौर पर उनकी योग्यता के अनुसार वादी पक्ष के तौर पर नामजद किया गया।  

Parineeti-Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई पर प्रियंका चोपड़ा की मां ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत खुश हूं

परिणीति-राघव की सगाई का कार्यक्रम

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी हाउस में सगाई करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सगाई समारोह शाम 5 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से होगी। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। सगाई के बाद शाही डिनर का भी कार्यक्रम रखा गया है। परिणीति के बांद्रा हाईराइज में अपार्टमेंट को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। सगाई कार्यक्रम में जोड़ा मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहनने वाला है। 

TMKOC: 'फैमिली मैन हैं असित मोदी', प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोपों के बाद को-एक्टर्स के निशाने पर जेनिफर
विज्ञापन

रिश्ते की खबर ने कैसे पकड़ा तूल

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के डेटिंग की अफवाहों ने पिछले महीने तब तूल पकड़ा जब जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। कपल को मुंबई के रेस्त्रां से लेकर आईपीएल मैच तक का लुत्फ उठाते स्पॉट किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें