फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: लोगों को पसंद नहीं आया 'अलोन' में कपिल शर्मा का सीरियस अंदाज, बोले- जबर्दस्ती की एक्टिंग...

Mon, 06 Feb 2023 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कपिल शर्मा के नए म्यूजिक वीडियो 'अलोन' का टीजर सामने आ चुका है। हालांकि, उन्हें एक्टिंग के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा, गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा देश के नंबर वन कॉमेडियन हैं। अपने जोक से वह लोगों को जमकर हंसाते हैं। कॉमेडी और फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कपिल अब सिंगिंग में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'अलोन' का टीजर फैंस के साथ साझा किया। इस वीडियो में कपिल सीरियस अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस को कपिल का नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोगों को कपिल की गंभीरता पसंद नहीं आ रही है। 

विज्ञापन

Love Kills- Madhumita Shukla Hatyakand: सामने आएगा मधुमिता हत्याकांड का सच! जानिए कब और कहां देख सकेंगे

कपिल शर्मा - फोटो : social media
कपिल के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''भाई तुझे सीरियस रोमांटिक एक्टिंग करते हुए देखकर भी हंसी आ रही है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''कपिल सर आपका शो तो अच्छा चल रहा है...जबर्दस्ती एक्टिंग अच्छी नहीं लगती...लग रहा है मैम ने आपका सामान चोरी कर लिया है और आप उनको चोर की नजर से देख रहे हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''कपिल पाजी आप रोमांटिक सॉन्ग कर रहे हो, लेकिन आपके फेस से ऐसा लग रहा है कि आप कॉमेडी कर रहे हो।''
Joyland: पाकिस्तान में बैन है कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई 'जॉयलैंड', अब भारत में इस दिन होगी रिलीज!
विज्ञापन

कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कपिल शर्मा अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग के साथ सिंगिंग करते भी नजर आने वाले हैं। गाने में कपिल के अलावा मशहूर सिंगर गुरु रंधावा की भी आवाज सुनने को मिलेगी। इसे म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, कपिल के साथ 'अलोन' में योगिता बिहानी भी एक्टिंग करती नजर आएंगी।  यह म्यूजिक वीडियो 9 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
Auron Mein Kahan Dum Tha: शुरू हुई नीरज पांडे की नई फिल्म की शूटिंग, फिर जमेगी तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें