फैंस ने की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '20 साल का कपिल शर्मा वापस आ गया है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप कड़ी मेहनत मेहनत करने के लिए एक उदाहरण बन चुके हो।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आप तो बिलकुल फिट नजर आ रहे हो।' एक यूजर ने लिखा, 'कपिल कितने पतले हो गए हैं, कोई नई फिल्म कर रहे हैं क्या?' एक ने लिखा, 'कपिल तो दुबले नजर आ रहे हैं, लेकिन अच्छे लग रहे हैं।'
Kannappa: लखनऊ पहुंची ‘कन्नप्पा’ की टीम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात; सीएम ने दीं शुभकामनाएं
कई यूजर्स ने पूछे सवाल
हालांकि, कुछ यूजर्स ने कपिल के नए लुक पर हैरानी जताते हुए उनसे कई सवाल भी पूछे। एक यूजर ने कहा कि आप पहले ही अच्छे लगते थे, आपने इतना वजन कम क्यों किया है? वहीं, एक यूजर ने कहा, 'कुछ ज्यादा ही वजन कम हो गया है।' एक यूजर ने कहा कि गजब का ट्रांसफॉर्मेशन है, लेकिन आपने यह क्यों किया है?