फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कंगना रणौत को द कपिल शर्मा शो में ही क्यों आती है हंसी? कॉमेडियन ने बताई दिलचस्प वजह

Sun, 29 Oct 2023 10:24 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत, रियलिटी शो में कम ही नजर आती हैं। हालांकि, उन्हें कई दफा 'द कपिल शर्मा शो' में दिल खोलकर हंसते देखा जा चुका है। अब, इसके पीछे का कारण बताकर कपिल शर्मा सुर्खियों में आ गए हैं। 
विज्ञापन
कंगना रणौत-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा अभिनेत्री अपने बयानबाजी के कारण अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आमतौर पर अभिनेत्री अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा रियलिटी टेलीविजन शो में नजर नहीं आती हैं, लेकिन अतीत में, कंगना कई मौकों पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब कपिल से पूछा गया कि कंगना सिर्फ उनके शो पर ही क्यों हंसती हैं तो कॉमेडियन-अभिनेता ने अपने बड़े बयान से हर किसी को चौंका दिया।

कपिल के शो पर ही क्यों हंसती हैं कंगना?

कपिल शर्मा ने कहा कि उन्हें भी हाल ही में इस बात का एहसास हुआ है। कॉमेडियन ने कहा, 'मुझे पहले इसका एहसास नहीं था, लेकिन फिर किसी ने मुझे बताया जब वह दो-तीन बार हमारे शो में आई थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि वह मेरे शो के अलावा किसी अन्य शो में नहीं जाती हैं।' यही कारण है कि कंगना सिर्फ हमारे ही में हंसती हैं। 

विज्ञापन


MAMI 2023: मणिरत्नम ने मामी में की आगामी प्रोजेक्ट पर बात, कमल हासन की तारीफ में पढ़े कसीदे

कपिल ने की शो की तारीफ 

इसके बाद कपिल ने इसके पीछे की संभावित वजह बताते हुए कहा, 'बहुत सारी चीजें हैं। बहुत सारे रियलिटी शो में जब लोग अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने जाते हैं, तो उन्हें सिर्फ दो मिनट ही बोलने का मौका मिलता है। वहीं, हम अपने शो में ऐसा माहौल बनाते हैं कि उन्हें लगे कि यह शो उनके बारे में है। इससे उन्हें सहज महसूस होता है, उन्हें बोलने का मौका भी मिलता है और हमारा शो एक हल्का-फुल्का शो है।' कपिल शर्मा ने अपने शो की तारीफ में कहा, 'सिर्फ कंगना ही नहीं, जो भी आता है, वह अच्छा समय बिताता है और आनंद लेता है।' जानकारी हो कि कपिल का शो पिछले कुछ महीनों से बंद है।

Bobby Deol: 'राणा नायडू' का हिस्सा बनना चाहते थे बॉबी देओल, अब सीरीज देखने के बाद दुखी हो गए एक्टर

कंगना रणौत का वर्कफ्रंट

कंगना रणौत की बात करें तो उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'तेजस' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल नजर आ रही है। मूवी ने शनिवार को 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये ही हो पाया है। कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वहीं, अभिनेत्री की मूवी 'चंद्रमुखी 2' ने ठीक ठाक कारोबार किया था। आने वाले दिनों में कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी, जिसमें वह देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। 'इमरजेंसी' 24 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, इसे 2024 तक के लिए टाल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें