फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मौत की अफवाह के बाद सामने आईं टीवी एक्ट्रेस रेखा, कहा- 'मैं जिंदा हूं'

Fri, 05 May 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
रेख्‍ाा
विज्ञापन
खबर थी कि फेमस टीवी एक्ट्रेस रेखा कृष्‍णअप्पा की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल गई। जब रेखा तक ये बात पहुंची तो वो सामने आईं और कहा कि ये सब झूठ है। मैं बिलकुल सही सलामत हूं।
विज्ञापन


रेखा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'मैं बिलकुल ठीक हूं और श्रिंगेरी में हूं। मैं अपने परिवार के साथ यहां घूमने आई हूं।' रेखा के फैंस ये जानकर काफी रिलीफ हुए हैं।

सुबह से ये खबर चल रही थी कि चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे के पास एक कार हादसा हुआ। इसमें टीवी एक्ट्रेस रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। रेखा के साथ घूमने गए तीन और लोग अभिषेक कुमारन, जयचंद्रन और रक्षा बुरी तरह घायल हो गए हैं। लेकिन ये सब झूठ निकला।
विज्ञापन


बता दें कि रेखा एक फेमस कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस हैं। रेखा को दीवामगल नाम की टीवी सीरीज में काम करने को लेकर जाना जाता है। इस सीरीज में रेखा ने लीड रोल प्ले किया ‌था। इसमें रेखा ने चार साल तक काम किया। रेखा तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करती रही हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें