फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: तन्मय भट्ट के बवाल के बाद बैंक ने वापस लिया विज्ञापन, कंगना बोलीं- राइट विंग की जय हो

Mon, 13 Feb 2023 11:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना ने कॉमेडियन तन्मय भट्ट का कोटक बैंक के विज्ञापन में नजर आने का विरोध जताया था, जिसके बाद बैंक ने वह विज्ञापन वापस ले लिया। अब इस पर कंगना का रिएक्शन आया है।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर कंगना की किसी न किसी से भिड़ंत होती रहती है। कंगना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात भी रखती हैं। हाल ही में कंगना ने कॉमेडियन तन्मय भट्ट के कोटक बैंक के विज्ञापन में नजर आने का विरोध किया था, जिसके बाद बैंक ने उस विज्ञापन को वापस ले लिया। अब इस मामले में कंगना रनौत का रिएक्शन आया है।

बैंक ने हटाया तन्मय भट्ट का विज्ञापन

ट्विटर पर वापसी के बाद से ही कंगना लगातार धमाके कर रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने तन्मय भट्ट का विरोध कर लोगों को जागरूक किया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और विज्ञापन में उनको लेने का काफी ज्यादा विरोध हुआ। दरअसल, कुछ साल पहले तन्मय भट्ट ने चाइल्ड रेप को लेकर अपने ट्विटर पर कुछ गलत बातें लिखी थीं। अब जब तन्मय कोटक बैंक के विज्ञापन में नजर आए तो पुराने ट्वीट्स को लेकर ट्विटर पर बवाल हो गया और बैंक को विज्ञापन हटाना पड़ा। 

Right wing ki Jai ho 🙏 https://t.co/7th7C6zwP7

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 13, 2023

 

कंगना का रिएक्शन

अपने विज्ञापन को वापस लेने की जानकारी बैंक ने एक ट्वीट करके दी। बैंक ने कहा कि वह एक्टर्स के ऐसे पर्सनल व्यूज को सपोर्ट या एंडोर्स नहीं करते हैं, जो किसी व्यक्ति विशेष या ग्रुप के लिए नुकसानदेह हो। हमने अपना कैंपेन वापस ले लिया है। बैंक के इस ट्वीट पर कंगना रनौत का तुरंत जवाब आया। कंगना ने लिखा, “राइट विंग की जय हो।”

विज्ञापन


दुखद: गुरु दत्त की बहन दिग्गज पेंटर ललिता लाजमी का 90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, फैंस में शोक की लहर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मामले में की टिप्पणी

बता दें कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। बीते दिनों अभिनेत्री ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया को भी नवाज पर आरोप लगाने को लेकर निशाने पर लिया था। हालांकि, बाद में नवाज की भाभी ने कंगना को करारा जवाब दिया और अपने घर के मामलों में न घुसने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें