फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने माता-पिता के मुंबई वाले घर को दिया आलीशान लुक, एक-एक कोना देखते रह जाएंगे

Sun, 28 Feb 2021 03:03 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

अभिनेत्री कंगना रणौत ने मुंबई स्थित उस घर का वीडियो शेयर किया है जहां शादी के बाद उनके भाई-भाभी और माता-पिता रह रहे हैं। उन्होंने अपनी नई भाभी के साथ मिलकर इस घर का काया पलट कर दिया है। घर की एक झलक उन्होंने फैंस संग ट्विटर पर शेयर की है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेकोरेशन के बाद का नजारा - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
उन्होंने घर के डेकोरेशन से पहले और बाद की फोटोज भी शेयर की हैं। कंगना ने पहले भी बताया था कि वह अपने भाई अक्षत और भाभी रितू के लिए उस घर का डेकोरेशन कर रही हैं। घर को पूरी तरह से तब्दील करने के बाद रविवार को उन्होंने वीडियो शेयर किया। बैलकोनी से शुरू करते हुए उन्होंने पूरे हॉल एरिया का नजारा कैमरे में कैद कर फैंस को दिखाया।
विज्ञापन

3 of 5
डेकोरेशन से पहले वाला घर - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
कंगना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘रितू और मैंने अपने पैरेंट्स के मुंबई वाले घर का काया पलट कर दिया है, पहले और बाद की फोटो शेयर करते हुए कि कैसे मम्मी पापा रहते थे और वो क्या चाहती है, इसमें उसके साथ काम करके मजा आया, उम्मीद है ये उनलोगों के काम आएगा जो होम डेकोर में रुचि रखते हैं। पहले ( पैरेंट्स को अधिक साधारण पसंद था)। ’

4 of 5
डेकोरेशन के बाद - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
इसके पहले उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें दिखाई पड़ रही बैलकोनी वाकई शानदार लग रही है। इसे उन्होंने पौधों की हरियाली से सजाकर और भी सुंदर बना दिया है। साथ ही पूरे घर का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। बैलकोनी से रात का नजारा काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana - फोटो : instagram
कंगना ने वीडियो शेयर कर ट्वीट किया ‘नवीनीकरण करने बाद का वीडियो। रितू और मैं प्यारे विक्टोरियन रंगों के साथ ग्लैमरस ज्यादा पसंद करते हैं, मेरे माता-पिता अधिक खुश हैं कि घर की महिला ने अब कार्यभार संभाल लिया है। आप किस शैली को पसंद करते हैं क्योंकि पुराने घरों का भी अपना ही विश्व आकर्षण रहा है। मुझे बतांए’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें