कंगना रणौत ने एसएस राजामौली की तारीफ करते हुए अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी शेयर की हैं। कंगना ने लिखा कि एसएस राजमौली सर ने ये साबित कर दिया है कि वह भारतीय सिनेमा के सबसे महान निर्देशक हैं। उन्होंने आज तक कभी भी कोई असफल फिल्म नहीं दी है।
इसके आगे कंगना ने कहा कि फिर भी उनके बारे में सबसे अच्छी बात उनकी सफलता नहीं बल्कि एक कलाकार के रूप में उनकी विनम्रता और एक व्यक्ति के रूप में उनकी सादगी, अपने राष्ट्र और धर्म के लिए उनका प्यार है। आप जैसा रोल मॉडल पाकर मुझे बहुत अच्छा लगा सर...आपकी फैन। इसके साथ ही कंगना ने एक और स्टोरी लगाई, जिसमें वह अपने फैंस से कहती हैं कि मैं कल अपने परिवार के साथ 'आरआरआर' देखने जाऊंगी। आप कब देखने वाले हैं?
आपको बता दें कि 25 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। आलिया भट्ट और अजय देवगन ने इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। वहीं, कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म 'धाकड़', 'तेजस' और 'सीता' में नजर आएंगी। फिलहाल वह अल्ट बालाजी के शो 'लॉकअप' को होस्ट कर रही हैं।