चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने हाल ही में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार हरनाज एक और खास वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों की बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई। आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसमें हरनाज और मुख्यमंत्री भगवंत मान बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।