ट्रोल्स पर भड़कीं कंगना
दरअसल, कंगना ने अपने एक फैन का पोस्ट दोबारा साझा किया, जिसमें उनके प्रशंसक ने 'तेजस' की तारीफ की थी और ट्रोल्स को भी लताड़ लगाई थी। उसी पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए कंगना ने भी ट्रोल्स को जवाब दिया। अभिनेत्री ने लिखा, "वे सभी जो मेरे लिए बुरा चाह रहे हैं, उनका जीवन हमेशा दुखी रहेगा, क्योंकि उन्हें जीवन भर हर दिन मेरी महिमा देखनी होगी, क्योंकि मैंने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और मेरे पास कुछ भी नहीं था। मेरी अपनी किस्मत और इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि मैं महिला सशक्तीकरण और अपने देश भारत के लिए महत्वपूर्ण काम करने के लिए तैयार हूं। उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि वे मेरे फैन क्लबों में शामिल हों। इस तरह वे बड़े लोगों के साथ जुड़ जाएंगे। सार्वभौमिक योजना, मैं चाहती हूं कि मेरे शुभचिंतक उनके प्रति दयालु हों और उन्हें रास्ता दिखाएं।”
Angad Bedi: दिवंगत पिता के सम्मान में अंगद ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लिया भाग, फरहान अख्तर पर कही ये बात
फैंस से की थी फिल्म देखने की अपील
इससे पहले कंगना ने बीते दिन शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए दर्शकों से 'तेजस' देखने की अपील की थी। कंगना ने कहा था कि हमारी फिल्म 'तेजस' कल सिनेमाघरों में आई है, जिसने भी यह फिल्म देखी, हमें खूब सराहा और आशीर्वाद दिया, लेकिन कोविड के बाद से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है। 99 प्रतिशत फिल्मों को दर्शक मौका नहीं देते हैं। मैं मल्टीप्लेक्स के दर्शकों से यह अनुरोध करती हूं कि अगर आपने 'उरी', 'निरजा', 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों का आनंद उठाया है तो आपको 'तेजस' भी बहुत पसंद आएगी।
The Ladykiller: 'द लेडीकिलर' का ट्रेलर जारी, अर्जुन-भूमि की प्रेम कहानी में मौत का खेल देख हुए रोंगटे खड़े