फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'जैसे किसी पब या नाइटक्लब में...', मंदिर परिसर में शॉर्ट ड्रेस पहनने वालों को कंगना की लताड़

Fri, 26 May 2023 12:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर जाने वालों को जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल हाल ही में मंदिर में लड़कियों ने छोटे कपड़े पहन रखे थे, जिसपर कंगना ने अपना गुस्सा उतारा है। 
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं, उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्में की हैं और अब वह अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और तमाम मामलों  में अपनी राय साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर जाने वालों को जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल हाल ही में मंदिर में लड़कियों ने छोटे कपड़े पहन रखे थे, जिसपर कंगना ने अपना गुस्सा उतारा है। 

विज्ञापन

कंगना की ट्विटर पर सीधी बात
कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कुछ बातें लिखीं। कंगना ने कहा- 'ये दृश्य हिमाचल के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ का। ये लोग बैजनाथ मंदिर में ऐसे पहुंचे हैं जैसे किसी पब या नाइटक्लब में गए हों। ऐसे लोगों को मंदिर में घुसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मैं इसका कड़ा विरोध करती हूं। अगर ये सब देखने के बाद भी मेरी सोच को छोटा या घटिया कहा जाता है तो भी मुझे मंजूर है।'

इसे भी पढ़ें- Jogira Sara Ra Ra Review: गालिब की कहानी में मिमोह और संजय ने भरे हास्य के रंग, नवाज और नेहा की बीड़ीबाज जोड़ी

सख्त होने चाहिए नियम
कंगना ने आगे लिखा- 'ये वेस्टर्न कपड़े हैं, जिन्हें गोरे लोगों ने बनाया है और इसे प्रमोट किया है। कंगना ने अपना उदाहरण देते हुए कहा, मैं एक बार वेटिकन में शॉर्ट्स और टीशर्ट में थी और मुझे परिसर में भी जाने की अनुमति नहीं मिली थी। मुझे होटल वापस जाकर कपड़े बदलने पड़े थे। कंगना ने लिखा, नाइट ड्रेस पहनने वाली ये जोकर कैजुअल कपड़ों में कुछ और नहीं बल्कि आलसी और बेवकूफ हैं, मुझे नहीं लगता कि वे कोई और मंशा होगी, इन मूर्खों के लिए सख्त नियम होने चाहिए।'

विज्ञापन

वर्कफ्रंट
कंगना ने मंदिर परिसर में छोटे कपड़े पहनने वालों के लिए एकदम सीधी बात नो बकवास वाला फंडा अपनाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना बहुत जल्द इमरजेंसी में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह तेजस, चंद्रमुखी 2 और सीता द अवतार को लेकर जमकर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें