फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म में हुई काजोल की एंट्री! ऐसा होगा एक्ट्रेस का किरदार

Sun, 27 Nov 2022 09:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 इब्राहिम इस समय करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बतौर सहायक निर्देशक काम कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
इब्राहिम अली खान, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान के बेटे और सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करण जौहर इस फिल्म का निर्माण करेंगे। वहीं, फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज करेंगे। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन

Prateik Babbar: प्रतीक बब्बर को आईएमडीबी का बर्थडे सरप्राइज, रिलीज से पहले ही ‘इंडिया लॉकडाउन’ को कमाल रेटिंग

रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक काजोल ने करण के अगले प्रोडक्शन वेंचर को साइन कर लिया है। फिल्म में वह इब्राहिम के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि काजोल भावनात्मक रूप से मजबूत किरदार निभाएंगी और इब्राहिम अली खान के साथ ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन टाइम शेयर करेंगी।
Sharman Joshi: 'गोलमाल' की अगली किश्त में शरमन जोशी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी ने भरी हामी?

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि काजोल फिल्म का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं। इससे पहले काजोल इब्राहिम के पिता सैफ के साथ दिल्लगी, हमेशा और तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म के लिए इब्राहिम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। 
Photos of the Day: वाणी की दिलकश अदाएं और डीप नेक ड्रेस में निक्की ने बरपाया कहर, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

बता दें कि इब्राहिम इस समय करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बतौर सहायक निर्देशक काम कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि इब्राहिम से पहले उनकी बड़ी बहन सारा अली खान भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। साल 2018 में उन्होंने फिल्म केदारनाथ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। सारा अब तक सिंबा, लव आजकल 2 और अतरंगी रे में जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं।
Filmy Wrap: कियारा आडवाणी करेंगी बड़ा एलान और 'टाइगर 3' पर आया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें