फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

La Famille Belier: फ्रांसीसी फिल्म का रीमेक बनाएंगे विकास बहल, छह साल पहले ही खरीद लिए थे राइट्स!

Sun, 27 Nov 2022 06:32 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विकास बहल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक विकास बहल अपनी एक नई फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है, इसके लिए उन्होंने टीम बनाने की घोषणा कर दी है। विकास बहल की नई फिल्म एक फ्रांसीसी फिल्म का रीमेक होगी। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

चिल्लर पार्टी, क्वीन, सुपर 30 और अलविदा जैसी फिल्में बनाने के बाद, निर्देशक विकास बहल वर्तमान में टाइगर श्रॉफ और कृति सनोन द्वारा अभिनीत अपनी पहली एक्शन फिल्म, गणपत के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास बहल रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ फ्रांसीसी फिल्म ला फेमिल बेलियर के हिन्दी रीमेक को निर्देशित करने जा रहे हैं। फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम भी शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के स्क्रिप्टिंग और कास्टिंग पर काम शुरू हो गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए एक युवा अभिनेत्री की भी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: नया लुक पाने के लिए उर्फी को हजार बार डाई करना पड़ा कपड़ा, एक हफ्ते में सेट हो पाए थे डायमंड

रिलायंस ने लगभग 6 साल पहले फिल्म के रीमेक अधिकार हासिल कर लिए थे और अब वह इसे हिंदी भाषी दर्शकों के लिए लाने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म को निर्देशित करने के लिए विकास बहल को चुना है। टीम को लगता है कि ला फॅमिली बेलियर की कहानी हिंदी भाषी दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

दरअसल, ला फेमिल बेलियर एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ जीवन के कई अनछुए पहलुओं को दर्शाती है। फिल्म में एक परिवार की कहानी है। जिसमें बेटी परिवार की अकेली सुनने वाली सदस्य है, क्योंकि उसके माता-पिता और भाई बहरे हैं। बेटी अपने परिवार के सदस्यों के लिए दुभाषिया का काम करती है। बेटी की वजह से परिवार का दैनिक जीवन संवाद चलता है। वह अपनी फैमिली बिजनेस को भी संचालित करती है। लेकिन एक दिन एक म्यूजिक की टीचर ने उसको बताया कि उसके अंदर म्यूजिक गॉड गिफ्ट टैलेंट है और वो अच्छा गा लेती है। टीचर उसे एक चर्चित म्यूजिक कॉलेज में ऑडिशन देने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। लड़की म्यूजिक के साथ-साथ अपने परिवार को भी नहीं छोड़ना चाहती। फिल्म में लड़की के मन के अंतर्द्वंद को बखूबी दिखाया गया है। लड़की दो संसार के बीच संघर्ष करती हैं।


यह भी पढ़ें:  बिग बॉस के घर में सजेगी कव्वाली की महफिल, गाते-गाते शेखर सुमन ने खोली घरवालों की पोल
विज्ञापन

साल 2021 में इसी फिल्म पर हॉलीवुड में भी रीमेक बनाया गया था। जो जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अगस्त के महीने में ये फिल्म एप्पल टीवी पर स्ट्रीम हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो विकास बहल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। गणपत इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें:  'कैसी चल रही है शादी?' सलमान खान ने रुबीना दिलैक से क्यों पूछा मैरिड लाइफ पर ये सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें