फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: काजोल और बहन तनीषा ने मां तनुजा को गिफ्ट किया आलीशान बंगला, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Sun, 25 Dec 2022 10:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री काजोल और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी ने अपनी मां को उनके सपनों का घर खरीदकर दिया है। साझा किए गए वीडियो में तीनों को बेहद खुश देखा जा सकता है।
विज्ञापन
काजोल और तनीषा ने मां तनुजा को गिफ्ट किया आलीशान बंगला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री काजोल और उनकी बहन तनीषा बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिस्टर जोड़ी में से एक हैं। उनकी बॉन्डिंग देखते ही बनती है। अब हाल ही में दोनों बहनों ने अपनी मां तनुजा को एक शानदार सरप्राइज दिया, जो किसी भी मां के लिए खुशी के साथ ही बेहद गर्व की बात होगी। दरअसल एक्ट्रेसेस ने अपनी मां को उनके सपनों का घर खरीदकर दिया है। साझा किए गए वीडियो में तीनों को बेहद खुश देखा जा सकता है।

विज्ञापन

मां तनुजा से आठ महीनों तक छिपाकर रखी घर की बात, दिया सरप्राइज
अभिनेत्री काजोल और तनीषा ने अपनी मां के  लिए यह घर एक सरप्राइज रखा था। दोनों ने उनसे इसे आठ महीनों तक छिपाया जब तक कि घर का काम पूरा नहीं हो गया। एक्ट्रेस तनीषा ने पोस्ट साझा कर खुद इस बात की जानकारी दी है। यह घर मुंबई के लोनावला में स्थित है। वीडियो में काजोल, तनीषा और उनकी मां अभिनेत्री तनुजा को साथ में घर का रिबन काटते देखा जा सकता है। इसके बाद तीनों खुशी से उछलती नजर आईं।

सबसे खास बात  रही कि जब काजोल और उनकी मां व बहन तनीषा ने घर के अंदर प्रवेश किया तो उन्होंने सबसे पहले चप्पल उतारकर जमीन को छुआ। इसके बाद तीनों को खुशी से काफी भावुक भी देखा गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं।
 
विज्ञापन

प्रशंसकों ने बरसाया प्यार
वीडियो देखने के बाद एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, "एक मां जिसके पास दो एंजल हैं, वह इतनी अच्छी काजोल और तनीषा गॉड ब्लेस यू, आप दोनों बहुत खुशकिस्मत हैं जो इतनी अच्छी मां मिली हैं।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "किसी भी माता-पिता के लिए सबसे संतोषजनक तोहफा, उनके (तनुजा) के लिए गर्व का क्षण।" इसी तरह से बाकी फैंस भी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें