फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithi 2: 'कैथी 2' के लिए करना होगा इंतजार! एक्टर कार्ति के पास नहीं फिलहाल फुरसत

Wed, 26 Apr 2023 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते वर्ष 'कैथी 2' को लेकर सामने आई जानकारी में यह कहा गया था कि कार्ति जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार कार्तिक शिवकुमार (कार्ति) की वर्ष 2019 में आई फिल्म 'कैथी' खूब पसंद की गई। बीते वर्ष नवंबर में इस फिल्म के सीक्वल का एलान किया गया। तभी से यूजर्स 'कैथी 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शकों का इंतजार अभी लंबा हो सकता है। दरअसल, कार्ति फिलहाल अपनी 25वीं फिल्म 'जापान' और अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। इस चक्कर में 'कैथी 2' पर काम शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन


लंबा हुआ फैंस का इंतजार
बीते वर्ष 'कैथी 2' को लेकर सामने आई जानकारी में यह कहा गया था कि कार्ति जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। लेकिन, अब इससे जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। कार्ति से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक 'कैथी' के सीक्वल के लिए अभी दर्शकों को इंतजार करना होगा। 
Vikram: विक्रम के साथ पोन्नियिन सेल्वन का टीवी वर्जन बनाना चाहते थे कमल हासन, एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर
विज्ञापन


जापान की शूटिंग में हैं व्यस्त
दरअसलस, कार्ति अभी तीन फिल्मों में व्यस्त हैं, जिनमें से वह राजू मुरुगन द्वारा निर्देशित फिल्म 'जापान' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। तीनों फिल्में कोविड महामारी से पहले साइन की गई थीं। इन फिल्मों को पूरा करने के बाद ही कार्ति फिल्म 'कैथी' के सीक्वल के बारे में विचार करेंगे। बताते चलें कि 'कैथी' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया और यह फिल्म उनके लोकेश कनगराज सिनेमेटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का हिस्सा है।
विज्ञापन

Salman Khan: दुबई से किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन कर लौटे सलमान, वायरल हुआ भाईजान का धांसू अंदाज

पीएस 2 में आएंगे नजर
बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'भोला' कार्ति की फिल्म कैथी का ही हिंदी रीमेक है। हालांकि, 'भोला' दर्शकों पर 'कैथी' जैसा असर नहीं कर पाई। इन दिनों कार्ति फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2'  को लेकर भी चर्चा में हैं। मणिरत्नम की यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी से विवाद के बीच नई मुश्किलों में घिरे नवाज, अब कोलकाता के वकील ने दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें