फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash kher: जब कैलाश खेर ने गंगा में कूदकर की थी आत्महत्या की कोशिश, एक टपली ने ऐसे बदल दी जिंदगी

Fri, 10 Feb 2023 01:43 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कैलाश खेर ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी था, जब उन्होंने अपने जीवन को खत्म करने का फैसला ले लिया था। यहां तक कि वह खुदकुशी करने के लिए गंगा नदी में कूद गए थे।
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायक कैलाश खेर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज वह कामयाबी के शिखर पर बैठे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने जीवन में कई मुश्किल भरे दौर से गुजर ना पड़ा है। काफी संघर्षों के बाद वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में कैलाश खेर ने अपने मुश्किल भरे दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी था, जब उन्होंने अपने जीवन को खत्म करने का फैसला ले लिया था। यहां तक कि वह खुदकुशी करने के लिए गंगा नदी में कूद गए थे।

विज्ञापन

कैलाश खेर - फोटो : social media
दरअसल, इंटरव्यू में कैलाश खेर ने अपने संघर्ष के दिनों पर खुलकर बात की। कैलाश ने बताया कि उन्होंने जिंदा रहने के लिए कई तरह की नौकरियां कीं। जब वह 20 या 21 साल की थे, तब उन्होंने दिल्ली में एक्सपोर्ट बिजनेस की शुरुआत की थी। वह हस्तशिल्प का सामान जर्मनी एक्सपोर्ट किया करते थे, लेकिन वह व्यापार अचानक ठप हो गया। बिजनेस में लगातार नुकसान और परेशानियों को झेलने के बाद वह पूरी तरह से टूट चुके थे। इसके बाद वह पंडित बनने के लिए ऋषिकेश चले गए।

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिला पति आदिल की पहली शादी का सबूत, बोलीं- इतना बड़ा धोखा

कैलाश खेर - फोटो : insta
कैलाश खेर ने बताया कि उन्हें ऐसा लगता था कि वह यहां फिट नहीं बैठते थे, क्योंकि उनके साथी उनसे काफी छोटे थे। साथियों के साथ उनके विचार भी मेल नहीं खाते थे। वह जिंदगी से निराश हो चुके थे। हर चीज में लगातार असफल हो रहे थे, इसलिए उन्होंने एक दिन गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन गंगा घाट पर मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें बचा लिया।

Leonardo DiCaprio: असम में इस साल नहीं गई किसी गैंडे की जान, राज्य सरकार की पहल से खुश हुए डिकैप्रियो
विज्ञापन

कैलाश खेर - फोटो : social media
कैलाश खेर को बचाने वाले व्यक्ति ने उनसे पूछा कि जब तैरना नहीं आता तो नदी में क्यों कूदे? तब उन्होंने उस व्यक्ति के साथ अपना दुख साझा किया। उनकी आत्महत्या की बात जानने के बाद उस व्यक्ति ने उनके सिर पर जोर से टपली मारी। उस टपली ने कैलाश खेर को जिंदगी की कीमत सिखा दी। कैलाश खेर ने इस वाक्य को याद करते हुए बताया कि उस घटना के बाद उन्होंने जिंदगी में कुछ करने की ठान ली। वह खुद को साबित करना चाहते थे। इसके बाद वह में लगातार संघर्ष करते गए और सफलता हासिल की।

Shehzada: फिल्म शहजादा का नया गाना 'कैरेक्टर ढीला 2.0' रिलीज, कार्तिक ने भाईजान को किया ट्रिब्यूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें