'स्टारडम' में मोना सिंह के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं। जिसे देखते हुए लग रहा है कि आर्यन खान एक बड़े स्तर पर अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के लिए 'पठान', 'जवान' और आने वाली फिल्म 'डंकी' के साथ यह वर्ष जबरदस्त रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उनकी बेटी सुहाना खान भी जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, अब आर्यन खान भी वेब सीरिज 'स्टारडम' के साथ निर्देशन की शुरुआत करेंगे। आर्यन खान के निर्देशन में बन रही इस सीरिज को लेकर हाल ही में एक नया अपडेट सामने आया है।
इस लोकेशन पर शूट करेंगी मोना
आर्यन खान की 'स्टारडम' में मोना सिंह नजर आएंगी। मोना के 'स्टारडम' में होने की खबरें बीते दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही थीं। 'स्टारडम' को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई थी। अब इस खबर की पुष्टि हो चुकी है कि आर्यन खान की 'स्टारडम' में मोना सिंह अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। अभिनेत्री से जुड़ी 'स्टारडम' की शूटिंग गोवा में होगी।
फैंस को सीरिज का बेसब्री से इंतजार
मोना सिंह की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से हमेशा दर्शकों को प्रभावित किया है। ऐसे में जब उनके 'स्टारडम' में होने की खबर की पुष्टि हो गई है, तो फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिलहाल 'स्टारडम' को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, आर्यन खान के फैंस को उनके निर्देशन में बन रही इस वेब सीरिज का बेसब्री से इंतजार है।
Tabu: 'लोगों को लगता था खत्म हो जाएगा करियर', अपनी पसंद की फिल्मों को लेकर तब्बू ने किया चौंकाने वाला खुलासा
ये सितारे भी आएंगे नजर
कहा जा रहा है कि 'स्टारडम' में मोना सिंह के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं। इसमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और बॉबी देओल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। जिसे देखते हुए लग रहा है कि आर्यन खान एक बड़े स्तर पर अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। यह वेब सीरिज रेड चिलीज द्वारा निर्मित की जाएगी और इसके छह एपिसोड आएंगे।
Mumbai Diaries Season 2: मैं अब कॉमेडी किरदार करना चाहता हूं, मोहित ने बताया महादेव से मुंबई डायरीज तक का सफर