रणबीर बनेंगे श्रीराम तो लखन के लिए इन सितारों की चर्चा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी 'रामायण' फिल्म पर काम कर रहे हैं, उन्होंने फिल्म के लिए मेन स्टारकास्ट को लॉक कर लिया है फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के रोल में नजर आ सकते हैं, वहीं साईं पल्लवी सीता के किरदार में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 2024 तक फिल्म शुरू हो सकती है, फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका के लिए पांच एक्टर्स का नाम चर्चा में है पहला नाम अभिनेता वरुण धवन का है, कहा जा रहा है कि फिल्म में वह लक्ष्मण के रोल में दिख सकते हैं श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण के किरदार को आयुष्मान खुराना भी यादगार बना सकते हैं, इसके अलावा विद्युत जामवाल भी इस भूमिका में जचेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर भी इस भूमिका के साथ न्याय कर सकते हैं --