फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया खान को इंसाफ दिलाने का नया तरीका

Tue, 12 Nov 2013 12:46 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान की मौत का रहस्य अब एक अबूझ पहेली बन गया है। अभी तक आत्महत्या के इर्द-गिर्द सिमटे इस केस में जिया की मां ने ये कहकर सनसनी फैला दी है कि जिया ने आत्महत्‍या नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

  जिया की याचिका को कोर्ट से ये बल तो मिल ही गया है कि अगर हत्या की शंका है तो जांच नए सिरे से शुरू कराई जा सकती है। जिया की मां ने उसके शव को दोबारा निकालकर जांच की भी मांग की है।

कानूनी प्रक्रिया से अलग जिया की मां और परिवारीजन अब सोशल मी‌डिया के माध्यम से जिया को इंसाफ दिलाने की मुहिम में सपोर्ट पाने में भी जुट गए हैं।
इसके लिए जस्टिस फॉर जिया नाम का वेब पेज बनाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
  जिया की मां चाहती हैं कि जिया को इंसाफ दिलाने में जरा सी भी कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। इसी धारणा के साथ उन्होंने ये बेव पेज बनाने की ठानी है।

जिया की मां का कहना है कि काननू तो अपना काम करेगा ही लेकिन हमें लोगों के सहारे की भी बहुत जरूरत है। जितने लोग हमारे साथ होंगे जिया को इंसाफ मिलने की संभावनाएं उतनी ही प्रबल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें