फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सत्या 2' फिल्म के निर्माता हुए गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2013 11:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'सत्या 2' फिल्म पर दोहरी चोट पड़ी है। फिल्म तो फ्लॉप हुई ही है फिल्म के निर्माता भी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन


मुंबई की आर्थिक लेन देन में होने वाले अपराध देखने वाली पुलिस की शाखा ईओडब्लू ने सत्या 2 फिल्म के निर्माता अरुण कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है।

अरूण कुमार शर्मा पर आर्थिक लेन-देन में गंभीर गड़बड़िया करने का आरोप है। शर्मा पर 5600 करोड़ की एक डील पर 159 करोड़ की गड़बडी करने का आरोप है।

मालूम हो कि अरूण कुमार शर्मा हाल ही में रिलीज हुई सत्या 2 फिल्म के निर्माता हैं। उनकी यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई है।

राम गोपाल वर्मा निर्देशित यह फिल्म वीकेंड में महज डेढ़ करोड़ का ही कारोबार कर पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें