बता दें कि जूनियर एनटीआर आखिरी बार एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' में नजर आए थे। यह फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है। अब जूनियर एनटीआर जल्द ही कोराताला शिवा की नई फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि, अभी इस तेलुगू फिल्म का टाइटल तय नहीं है। इसे जूनियर एनटीआर की तीसवीं फिल्म यानी 'एनटीआर 30' कहा जा रहा है। फैंस एक्टर की फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अक्सर सोशल मीडया पर उनसे फिल्म से जुड़ी जानकारी मांगते नजर आते हैं। इस बात से एनटीआर खुश नहीं हैं।
Bollywood: पाकिस्तान के इन कलाकारों के साथ बॉलीवुड के एक्टर्स ने किया हॉलीवुड डेब्यू, दिखा अलग अंदाज
जूनियर एनटीआर लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/ntr_fans_forever
बता दें कि हाल ही में जूनियर एनटीआर अपने भाई कल्याण राम की फिल्म 'अमिगोस' के प्री-रिलीज इवेंट में नजर आए। यहां उन्होंने फैंस से आग्रह किया कि वे हर समय उनसे आगामी फिल्म के बारे में अपडेट न मांगा करें। जूनियर एनटीआर ने कहा कि ऐसा करने से बहुत सारे लोग दबाव महसूस करने लगते हैं। एक्टर ने कहा, 'कभी कभी जब हम फिल्म पर काम कर रहे होते हैं, तो साझा करने के लिए बहुत अधिक जानकारियां नहीं होती हैं। हम हर घंटे और हर दिन अपडेट नहीं दे सकते। मैं आपका उत्साह समझ सकता हूं, लेकिन कई बार इन सब की वजह से प्रोड्सूर्स और मेकर्स बहुत ज्यादा प्रेशर में आ जाते हैं। प्रेशर के चलते हम ऐसी जानकारी दे देते हैं, जिसकी कोई वेल्यू ही नहीं होती और इसके बाद फैंस और भी निराश होने लगते हैं।'
Bigg Boss 16: अपने इस दोस्त की वजह से बिग बॉस 16 से बाहर निकल आईं सुंबुल? जानिए पूरी सच्चाई