फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी दत्ता की 'पलटन' से सभी किरदारों का लुक आया सामने, याद आएगा 1967 का वो एतिहासिक मंजर

Tue, 31 Jul 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
paltan
विज्ञापन
'बॉर्डर' और 'एलओसी' जैसी देश भक्ति फिल्में देने के बाद जेपी दत्ता अब 'पलटन' लेकर आए हैं। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। आज फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए गए हैं। पोस्टर में गुरमीत चौधरी के अलावा फिल्म के सभी करिदारों का लुक सामने आया है। पोस्टर देख ऐसा लगता है मानों गुरमीत चौधरी घात लगाए दुश्मन की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन


खास बात इस फिल्म की रिलीज डेट है। दरअसल इस फिल्म की उसी हफ्ते रिलीज किया जा रहा है, जब 50 साल पहले 11 सितंबर को सिक्किम सीमा पर भारत-चीन युद्ध शुरू हुआ था। 

इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में जेपी दत्ता की पिछली दो फिल्में 'बॉर्डर' और 'एलओसी' का भी जिक्र किया गया था। टीजर में बर्फीले पहाड़ के बीच जाते हुए सैनिक वंदे मातरम के नारे लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि यह फिल्म 1967 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित होगी। जेपी दत्ता ने इस फिल्म से एक बार फिर देश के इतिहास को पलटने की कोशिश की है। सच्ची कहानी पर आधारित इस पिुल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर और लव सिन्हा नजर आएंगे।
विज्ञापन


इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इनके अलावा फिल्म में ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी ।
 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें