फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joram: मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एकेडमी लाइब्रेरी में मिला खास स्थान

Sat, 13 Jan 2024 10:01 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, फिल्म ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसे एकेडमी लाइब्रेरी में खास स्थान मिला है। 
विज्ञापन
जोरम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी और मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'जोरम' ने सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके कारण अभिनेता बेहद निराश हुए थे। मनोज ने वास्तविक सिनेमा के बजाय मुख्यधारा के मनोरंजनकर्ताओं को प्राथमिकता देने के बारे में चिंता व्यक्त की थी। वहीं, अब मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर फैंस को खुशखबरी दी है। अभिनेता ने एक्स पर साझा किया कि उनकी फिल्म 'जोरम' के स्क्रीनप्ले को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज लाइब्रेरी के मुख्य संग्रह में शामिल किया जा रहा है।

'जोरम' ने बनाई एकेडमी लाइब्रेरी में जगह

मनोज ने 'जोरम' का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, 'यहां जोरम के लिए एक और पेज-टर्निंग जीत है। स्क्रीनप्ले, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज लाइब्रेरी के मुख्य संग्रह का हिस्सा बन गई है।' जैसे ही अभिनेता ने यह खबर साझा की फैंस, कलाकार और फिल्म की टीम को बधाई देने लगे। एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, 'बधाई हो सर।' दूसरे ने सवाल किया, 'ओटीटी रिलीज की तारीख क्या है, और यह किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है।'

विज्ञापन


आज जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा आयरा-नूपुर का रिसेप्शन, कई मशहूर हस्तियां करेंगी शिरकत

'जोरम' की कहानी

'जोरम' की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो अपने बच्चे को सिस्टम के दमनकारी उपायों से बचाने और उसके साथ भागने की कोशिश कर रहा है। 'जोरम' में बाजपेयी के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं। मखीजा फिल्म के सहयोग से जी स्टूडियो द्वारा निर्मित 'जोरम' में स्मिता तांबे और मेघा माथुर भी अहम भूमिकाओं में हैं। साथ ही तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे भी विशेष भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आठ दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीजीआई और वीएफएक्स की ‘हनुमान’ ने खींची लंबी लकीर, जानिए कैसे पीटा इन मेगा बजट फिल्मों को

मनोज बाजपेयी का वर्कफ्रंट

मनोज बाजपेयी वर्तमान में नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज, 'किलर सूप' में कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। सीरीज में इन दोनों के अलावा नासिर, सयाजी शिंदे और लाल सहित कई शानदार कलाकार हैं। किलर सूप' क्राइम के साथ कॉमेडी का मजा दे रही है। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित व सह-लिखित और हनी त्रेहान और चेतना कौशिक के जरिए निर्मित यह नेटफ्लिक्स सीरीज 11 जनवरी, 2024 को रिलीज हो चुकी है। मनोज बाजपेयी की पाइपलाइन में सीरीज 'फैमिली मैन 3' भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें