फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK: जॉन सीना ने गुनगुनाया शाहरुख खान का 'भोली सी सूरत' गाना, सोशल मीडिया पर छाया WWE स्टार का वीडियो

Sun, 18 Feb 2024 11:46 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉन सीना पर शाहरुख खान के लोकप्रिय गाने 'भोली सी सूरत' का खुमार चढ़ा हुआ है। डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
जॉन सीना-शाहरुख खान, भोली सी सूरत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर के हर एक कोने में मौजूद हैं। सुपरस्टार ने अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन व्यक्तित्व के दम पर करोड़ों दिलों में जगह बनाई है। न सिर्फ आम लोग बल्कि नामचीन हस्तियां भी शाहरुख की दीवानी हैं। तमाम अवसर पर दिग्गज, किंग खान की तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं। इसी में एक नाम डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जॉन सीना का भी है। जॉन को कई दफा बॉलीवुड के बादशाह की तारीफ करते देखा जा चुका है। अब उन्होंने शाहरुख के चर्चित गाने को गुनगुनाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

जॉन सीना ने गाया 'भोली सी सूरत' गाना 

शाहरुख खान का स्टारडम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सीमा पार तक है। इसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार जॉन सीना भी शामिल हैं, जिनके हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वह बॉलीवुड क्लासिक 'दिल तो पागल है' से शाहरुख खान का लोकप्रिय गाना 'भोली सी सूरत' गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के एक फैन पेज द्वारा साझा किया गया है। 

विज्ञापन


Sajid Nadiadwala: थाईलैंड पीएम श्रेथा थाविसिन से साजिद ने की मुलाकात, फिल्मों की शूटिंग में सहयोग पर हुई चर्चा

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो 

वीडियो में हम जॉन सीना को गाना गाते हुए देख सकते हैं। वायरल क्लिप को देखकर फैंस बेहद खुश हो उठे हैं। कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर वाले इमोजी का तांता लगा हुआ है। 'भोली सी सूरत' गाने को उदित नारायण और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। गाना अपनी रिलीज के दशकों बाद भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। 'दिल तो पागल है' फिल्म में प्यार, दोस्ती की जबरदस्त कहानी देखने को मिली। इसे फिल्मफेयर समेत कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Ruchi Narain Interview: घुमक्कड़ी ने मुझे वह बनाया है, जो आज मैं हूं, नई फिल्म पर पहली बार एक्सक्लूसिव खुलासा

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट 

काम के मोर्चे पर, शाहरुख खान को आखिरी बार तापसी पन्नू के साथ 'डंकी' में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान को अगली बार केजीएफ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में कैमियो करते देखा जाएगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें