फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया की मौत के मामले में फिर आया नया मोड़!

Thu, 21 Nov 2013 12:47 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान की मौत का मामला फिर नए मोड़ पर जा पंहुचा है। नया मोड़ जिया के नाखून से मिले सबूत से आया है।
विज्ञापन

  जिया खान की मौत की गुत्‍थी दिन-ब-दिन उलझती ही जा रही है। मामले में आए दिन नए मोड़ आ रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि जिया खान के नाखून में जो मांस के टुकड़े मिले थे वो खुद जिया खान के ही थे।   इससे ये केस अब हत्या या आत्महत्या के बीच उलझता ही जा रहा है। सूत्रों के मुताबित फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट में ये तथ्य उजागर हुआ है कि जिया के नाखून से प्राप्त मांस का टुकड़ा जिया खान का ही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। गौरतलब है कि मामले में नया मोड़ तब आया था जब जिया की मां ने जिया के आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की आशंका जताते हुए मामले की दोबारा जांच करने का अनुरोध किया था। जिसे कोर्ट ने मान भी लिया था।
इसके बाद जिया के नाखून से मांस के टुकड़े और कपड़ा पर खून के धब्बे मिलने की बात सामने आई। जिससे जिया की मां के दावे को भी एक सहारा मिला।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें