'आर राजकुमार' का गाना 'गंदी बात' आजकल सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है। लेकिन इस गाने को फिल्माने में काफी पापड़ बेलने पड़े। ये गंदी बात करीब 10,000 शराब की बोतलों के साथ समाप्त हुई।
ये गाना यूं ही नहीं बना बल्कि इसमें पूरी 10,000 शराब की बोतलों को प्रयोग में लाया गया। इस गाने में शराब की बोतलों को कलाकारों के हाथों में देखा जा सकता है।
दरअसल गाने की डिमांड के अनुसार शराब की बोतलों की आवश्यकता तो थी लेकिन इतनी बोतलों का इस्तेमाल होगा ये पहले खुद प्रभु देवा भी नहीं जानते थे।
सूत्रों के अनुसार गाने में काफी शराब की बोतलों को फोड़ना था। जब प्रभु गाना कोरियोग्राफ करवा रहे थे तो ये महसूस किया गया कि गाने की रिदम के साथ बोतलों को फोड़ने से गाना प्रभावी लगता जा रहा है।
ऐसे में कब बोतलों की संख्या बढ़ती ही चली गई पता ही नहीं चला। कई बोतलें तो री-शूट के दौरान ही जाया हो गईं।
देखें गाना