फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं दिखेंगे पुराने वाले जिमी शेरगिल

Sun, 17 Nov 2013 02:46 PM IST
अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्दे पर अब आपको वह जिमी शेरगिल नहीं दिखेंगे जिसके लिए हम उन्हें पहचानते थे।
विज्ञापन


तमाम हीरो इन दिनों बड़े पर्दे पर खलनायक बनने को उतारू हैं। विवेक ओबेराय ‘कृष-3’ में विलेन बन कर तारीफें बटोर रहे हैं और ‘धूम-3’ में आमिर खान के खलनायक रूप का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इनके बाद अभी तक रोमांटिक या सॉफ्ट भूमिकाओं में दिखने वाले जिमी शेरगिल भी जल्दी ही खलनायकी करते नजर आएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘बुलैट राजा’ में सैफ अली खान के साथ दिखने वाले जिमी अपनी आने वाली फिल्म ‘फुगले’ में पूरी तरह विलेन के अवतार में हैं। जिमी को फिल्मों में 13 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हुआ है जिसके वे हकदार हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इन दिनों वे अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग कर रहे हैं। ‘स्पेशल 26’ उनके काम की तारीफ हुई थी। ‘फुगले’ में वह जाट इंस्पेक्टर के रोल में हैं। कबीर सदानंद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जिमी के अनुसार, ‘मेरा यह रोल अब तक की भूमिकाओं से बिल्कुल अलग होगा। पिछली बार मैंने नकारात्मक शेड वाली भूमिका विधु विनोद चोपड़ा की ‘एकलव्य’ (2007) में निभाई थी। परंतु इस जाट इंस्पेक्टर के रोल में मैं पूरी तरह दुष्ट बना हूं।’
विज्ञापन


कबीर के अनुसार, ‘मैं जिमी को लंबे समय से जानता हूं। मैं चाहता था कि उन्हें ऐसा रोल दूं जो यादगार बन जाए। मुझे फिल्म के लिए ऐसा खलनायक चाहिए था जो उस रोल में सहज लगे। जिमी को देख कर लगा कि वे इस दुष्टता भरे रोल को आसानी से निभा लेंगे।’ कबीर जिमी के रोल में ज्यादा नहीं बताना चाहते, लेकिन इतना कहते हैं कि फिल्म में कुछ सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है। जो लोगों के दिल को छूएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें